भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 2021 में $257 अरब बढ़ी
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021 के अनुसार, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति पिछले 12 महीनों में $257 अरब या 50% बढ़कर रिकॉर्ड $775 अरब हो गई। सबसे ज़्यादा संपत्ति भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी की बढ़ी जिनकी संपत्ति $25.2 अरब से लगभग तीन गुना बढ़कर $74.8 अरब हो गई।