भारत के आदिवासी बेटे-बेटियों ने अंग्रेज़ी सत्ता को हर कालखंड में चुनौती दी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस पर कहा, "भारत के आदिवासी बेटे-बेटियों ने अंग्रेज़ी सत्ता को हर कालखंड में चुनौती दी।" एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि...वे स्वतंत्रता आंदोलन को तेज़ धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे।"