भारत के किन राज्यों में बेरोज़गारी दर है सबसे अधिक और कहां है सबसे कम?
सीएमआईई के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2023 में भारत में बेरोज़गारी दर 7.5% थी। इस दौरान सर्वाधिक बेरोज़गारी दर के मामले में हरियाणा (29.4%) देश में पहले स्थान पर था जिसके बाद राजस्थान (28.3%) और सिक्किम (21%) का स्थान रहा। इसके अलावा सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले राज्य छत्तीसगढ़ (0.8%), मध्य प्रदेश (2%), ओडिशा (2.1%) और उत्तराखंड (2.3%) थे।