inshorts

भारत के मुख्य न्यायाधीश को रिटायरमेंट के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

सरकार द्वारा संशोधित नियमों के अनुसार भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को रिटायरमेंट बाद एक घरेलू सहायक, ड्राइवर व सचिवालय सहायक की सुविधा जीवनभर के लिए मिलेगी। उन्हें 6 महीने के लिए दिल्ली में 'टाइप-VII' आवास मिलेगा। उन्हें सेवानिवृत्ति की तारीख से 5 साल के लिए निजी सुरक्षा गार्ड के अलावा आवास पर 24 घंटे सुरक्षा घेरा मुहैया कराया जाएगा।