भारत के रोज़गार क्षेत्र की रीढ़ को पीएम मोदी व उनके दोस्तों ने तोड़ दिया: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के रोज़गार क्षेत्र की रीढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दोस्तों ने तोड़ दिया है। उन्होेंने कहा, "आप देखेंगे कि आने वाले समय में इस देश के युवाओं को रोज़गार नहीं मिलेगा...आप चाहें जितना भी उन्हें पढ़ाएं।"