बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, "वर्तमान में भारत के लोकतंत्र को अनुचित प्रतिबंध लगाकर संकुचित कर दिया गया है।" उन्होंने कहा, "यह स्वीकार्य नहीं है और हमें...पर्याप्त लोकतंत्र के लिए एक आंदोलन शुरू करना पड़ सकता है।" इससे पहले स्वामी ने कहा था कि ईंधन की रोज़ाना बढ़ती कीमतें देश में विद्रोह जैसे हालात पैदा कर रही हैं।