भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते हुई बढ़ोतरी, $550 बिलियन के पार पहुंचा

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, लगातार तीसरे हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार $2.89 बिलियन बढ़कर $550.14 बिलियन हो गया। इससे पहले 11 नवंबर और 18 नवंबर को समाप्त सप्ताह में क्रमश: $14.721 बिलियन और $2.537 बिलियन की बढ़ोतरी हुई थी।