भारत को इस महीने स्विट्ज़रलैंड के साथ सूचना के स्वत: आदान-प्रदान समझौते के तहत अपने नागरिकों के स्विस बैंक खातों की तीसरी सूची मिलेगी। इस बार भारत को जो ब्योरा मिलेगा उसमें पहली बार भारतीय नागरिकों की वहां मौजूद रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज़ की जानकारियां शामिल होंगी। वहीं, गैर-लाभकारी संगठनों में किए गए योगदान की जानकारी इस समझौते से बाहर है।