inshorts

भारत गरीब देश है, हर आदमी चाहता है कि बच्ची जल्दी निकल जाए: शादी की उम्र पर सपा सांसद

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि वह संसद में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम कानूनी आयु 18 से 21 वर्ष करने संबंधी विधेयक का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा, "भारत गरीब देश है...हर आदमी चाहता है...बच्ची जल्दी निकल जाए।" उन्होंने आगे कहा, "बच्ची की तालीम घर पर भी होती है और...ससुराल में भी हो सकती है।"