कांग्रेस पार्टी ने रविवार को बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद वह 26 जनवरी, 2023 से देश भर में बड़े पैमाने पर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरूआत करेगी। बकौल कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, 2 माह तक चलने वाले इस अभियान में ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर पद यात्रा की जाएगी व लोगों से संपर्क साधा जाएगा।