inshorts

'भारत जोड़ो यात्रा' में बनाया गया एक हज़ार किताबों का चलित पुस्तकालय

मध्य प्रदेश में जारी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में एक ट्रक में राजनीति, इतिहास और बड़े नेताओं के जीवन जैसे विषयों पर आधारित एक हज़ार किताबों का चलित पुस्तकालय बनाया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कानूनी सहायता समन्वयक अवनी बंसल ने बताया कि यात्रा के बाद कांग्रेस देशभर में ऐसे 500 'भारत जोड़ो पुस्तकालय' स्थापित करेगी।