कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को बताया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बनने के लिए 2 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल यात्रियों में से 30% महिलाएं हैं। जयराम ने कहा, "'भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस के लिए संजीवनी है...पदयात्रा की शुरुआत से ही पार्टी को नई जान मिली है।"