inshorts

'भारत जोड़ो यात्रा' में एमपी में गिरे दिग्विजय, कांग्रेस ने इसके लिए सड़क को ठहराया ज़िम्मेदार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान शनिवार को मध्य प्रदेश में ज़मीन पर गिर गए। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने इसके लिए राज्य की खराब सड़कों को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा, "दिग्विजय सिंह…चार बार गिर चुके हैं…हालांकि, मध्य प्रदेश में वह पहली बार गिरे हैं…मैं आज खुद तीन बार गिरने वाला था।"