'भारत जोड़ो यात्रा' में लड़की ने राहुल को दिया उनका पोट्रेट; कांग्रेस बोली- इसकी कद्र है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान केरल में एक लड़की ने उनका पोट्रेट दिया। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को ट्वीट किया, "इस अपनेपन की...कद्र करेंगे हम।" इससे पहले कांग्रेस ने विकलांग युवक के साथ चलते राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर लिखा था, "हौसला चट्टान सा...नतमस्तक इस हौसले के आगे हम सब।"