भारत ने 2021-22 में अप्रैल-दिसंबर के बीच $299.74 अरब का निर्यात किया जो किसी वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में निर्यात का रिकॉर्ड है। इसके अलावा दिसंबर में $37 अरब का रिकॉर्ड मासिक निर्यात हुआ है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, "हम जारी वित्त वर्ष में $400 अरब के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के रास्ते पर हैं।"