पाकिस्तानी ऐक्टर यासिर हुसैन ने कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल (अमेरिका) में गायक अली सेठी की परफॉर्मेंस की सराहना न करने को लेकर पाकिस्तानी लोगों की आलोचना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दिलजीत दोसांझ ने कोचेला में परफॉर्म किया और पूरे भारत ने सराहना की...एक पाकिस्तानी कलाकार (अली) के लिए यह बड़ी उपलब्धि है लेकिन...हमेशा की तरह हमने परवाह नहीं की।"