भारत ने कोविड-19 रोधी 2 नई वैक्सीन व एक ऐेंटी-वायरल दवा को आपात इस्तेमाल की दी अनुमति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोविड-19 रोधी 2 नई वैक्सीन- बायोलॉजिकल-ई की कोर्बेवैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवोवैक्स को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। कोर्बेवैक्स स्वदेश निर्मित पहली 'आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट' वैक्सीन है। इसके अलावा मोल्नुपिराविर नामक ऐंटी-वायरल दवा को भी मंज़ूरी मिली है।