inshorts

भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 44,877 नए मामले सामने आए, कल से 11% कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,877 नए मामले सामने आए जो कल दर्ज हुए 50,407 मामलों से लगभग 11% कम हैं। वहीं, इस दौरान दैनिक पॉज़िटिविटी रेट घटकर 3.17% हो गया है। कोविड-19 के कुल ऐक्टिव मामले अब 5,37,045 रह गए हैं जो कि कुल मामलों का 1.26% है।