भारत में ईंधन की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी; मुंबई में पेट्रोल हुआ ₹109/लीटर

भारत में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई जिसके बाद इसके रिटेल दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर हैं। गुरुवार को पेट्रोल 29-30 पैसे/लीटर जबकि डीज़ल 35-38 पैसे/लीटर महंगा हुआ। इसके बाद मुंबई में पेट्रोल ₹109.25/लीटर व डीज़ल ₹99.55/लीटर के उच्चतम स्तर पर है जबकि दिल्ली में पेट्रोल ₹103.24/लीटर व डीज़ल ₹91.77/लीटर पर मिल रहा है।