भारत में ऐसा कोई नेता नहीं, जो शरद पवार की बराबरी कर सके: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को 'आप की अदालत' कार्यक्रम में बताया कि वर्तमान में भारत में निसंदेह ऐसा कोई राजनेता नहीं है जो राजनीतिक अनुभव और कौशल में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बराबरी कर सके। उन्होंने बताया कि शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार को पटखनी दी, जो पार्टी प्रमुख पद पर नज़र गड़ाए हुए थे।