inshorts

भारत में किन राज्यों में हैं कोविड-19 के सर्वाधिक ऐक्टिव केस?

16,764 नए केस के साथ भारत में कोविड-19 के मामलों में 71 दिनों की सर्वाधिक दैनिक बढ़ोतरी दर्ज की गई और वर्तमान में महाराष्ट्र देश में सर्वाधिक 21,906 ऐक्टिव केस वाला राज्य है। इसके बाद केरल में 20,525 ऐक्टिव केस, पश्चिम बंगाल में 8,776 केस, कर्नाटक में 8,252 केस, तमिलनाडु में 6,929 और तेलंगाना में 3,563 ऐक्टिव केस हैं।