कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद कहा है, "किसानों की हत्या की गई, लाठीचार्ज किया गया, गिरफ्तारियां की गईं...ये सब किसने किया? आपकी सरकार ने किया।" प्रियंका ने कहा, "मुझे खुशी है कि सरकार समझ गई है कि देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं है।"