भारत में जन्मीं पाकिस्तानी दिग्गज गायिका नय्यरा नूर का 71 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
भारत के असम में जन्मीं पाकिस्तान की दिग्गज गायिका नय्यरा नूर का 71-वर्ष की उम्र में निधन हो गया जिसकी जानकारी उनके भतीजे ने दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "उनकी (नूर की) सुरीली आवाज़ के कारण...उन्हें 'बुलबुल-ए-पाकिस्तान' की उपाधि दी गई थी।" उनके निधन पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने ट्वीट किया, "उनका निधन...संगीत जगत के लिए...अपूरणीय क्षति है।"