भारत में नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 28% की वृद्धि दर्ज हुई: सियाम

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 28% की वृद्धि दर्ज की गई। सियाम के अनुसार, नवंबर-2021 के 2,15,626 इकाइयों के मुकाबले नवंबर-2022 में डीलरों को 2,76,231 इकाइयां भेजी गईं। गौरतलब है कि अक्टूबर में डीलरों को यात्री वाहनों की 2,91,113 इकाइयां भेजी गई थीं।