फॉर्मूला ई ने बताया है कि भारत में पहली बार फॉर्मूला ई रेस का आयोजन 11 फरवरी, 2023 को हैदराबाद में होगा। जनवरी में तेलंगाना सरकार और फार्मूला ई के अधिकारियों ने हैदराबाद में रेस की मेज़बानी के लिए लेटर आफ इंटेंट पर साइन किए थे। फार्मूला ई, इलेक्ट्रिक पावर्ड सिंगल सीटर चैंपियनशिप है जो 2014 में शुरू हुई थी।