भारत में पहली बार बनाई जाएंगी रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर भारत में पहली बार रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का उत्पादन शुरू करेगी। अब तक इनका निर्माण सिर्फ यूके के सोलिहुल प्लांट में किया जाता है और फिर इनका भारत समेत 121 बाज़ारों में निर्यात होता है। स्थानीय उत्पादन से इनकी कीमतों में 18%-22% तक की कमी आ सकती है।