भारत में सबसे कम समय में यूनिकॉर्न बना मेन्सा ब्रैंड्स

मेन्सा ब्रैंड्स भारत में सबसे कम समय में यूनिकॉर्न ($1 अरब या उससे अधिक मूल्यांकन वाला स्टार्टअप) बन गया है। स्थापना के छह महीने बाद मेन्सा का मूल्यांकन $1.2 अरब हो गया है। मिंत्रा के पूर्व सीईओ अनंत नारायणन द्वारा स्थापित मेन्सा डायरेक्ट-टू-कस्टमर ब्रैंड्स का अधिग्रहण करती है और उन्हें घरेलू व विदेशों में कारोबार बढ़ाने में मदद करती है।