अभिनेता सलमान खान के 'दुबई सुरक्षित है, भारत में समस्या है' बयान के बाद महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "भारत में कोई समस्या नहीं है, उन्हें (सलमान) पूरी सुरक्षा दी गई है।" बकौल फडणवीस, मुंबई जितना सुरक्षित शहर कोई नहीं है। गौरतलब है, सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों से हत्या की धमकियां मिली हैं।