भारत व नेपाल का रिश्ता रोटी और बेटी का रिश्ता है, कोई दूरी पैदा नहीं कर सकता: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा, "भारत व नेपाल का रिश्ता रोटी और बेटी का रिश्ता है।" उन्होंने आगे कहा, "लिपुलेख होकर धारचूला से मानसरोवर के रास्ते को लेकर कुछ लोगों ने नेपाल में भ्रम पैदा करने की कोशिश की है...लेकिन नेपाल और भारत के बीच दुनिया की कोई ताकत भ्रम या दूरी पैदा नहीं कर सकती।"