भारत वापस आएगा प्रज्वल रेवन्ना, SIT के सामने होगा पेश
कर्नाटक सेक्स टेप केस का मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना भारत वापस आएगा। वह 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होगा। रेवन्ना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है, सभी मामले झूठे हैं। हासन में कुछ ताकतें मेरे खिलाफ काम कर रही हैं, क्योंकि मैं आगे बढ़ रहा हूं।