उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा, "तालिबानी सोच के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें...वो रहें या न रहें..भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा।" गौरतलब है, इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था...शायद मैं ज़िंदा नहीं रहूंगा पर एक दिन देश की प्रधानमंत्री एक बच्ची हिजाब पहन के बनेगी।