ऑस्ट्रेलिया से 'दो भारतीय जासूसों के निष्कासन' के संबंध में रिपोर्ट्स सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मंत्री जिम चाल्मर्स ने कहा है, ''हम मामले में नहीं पड़ना चाहते हैं...हमारी भारत से अच्छी दोस्ती है।'' उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते बेहतर हुए हैं।" ऑस्ट्रेलिया ने 'जासूसों' पर 2020 में 'खुफिया जानकारी' चुराने का आरोप लगाया था।