भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ से पहले ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे कोहली व अनुष्का

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे हैं जहां उन्होंने स्वामी दयानंद की समाधि के दर्शन किए। कोहली और अनुष्का के आश्रम पहुंचने की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। गौरतलब है, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज़ 9 फरवरी से शुरू हो रही है।

Load More