प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूके की नई प्रधानमंत्री चुने जाने पर लिज़ ट्रस को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "विश्वास है कि...आपके नेतृत्व में भारत-यूके की व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मज़बूत होगी। आपको आपकी नई भूमिका...और ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं।" चुनाव में 82.6% मतदान हुआ जिसमें ट्रस को 81,326 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले।