भारती सिंह ने बेटे के जन्म के 12 दिन बाद की काम पर वापसी, वीडियो आया सामने

कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटे के जन्म के 12-दिन बाद काम पर वापसी कर ली है। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर उनका वीडियो शेयर किया है जिसमें भारती ने कहा, "बहुत रोई हूं आज...बेबी 12 दिन का ही है लेकिन काम...काम होता है।" गौरतलब है, भारती ने बेटे के जन्म से एक दिन पहले तक काम किया था।