भारतीय कंपोज़र रिकी केज ने ग्रैमी में स्टेज पर छुए सह-विजेता के पांव, रवीना ने सराहा

भारतीय म्यूज़िक कंपोज़र रिकी केज ने 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ 'बेस्ट न्यू एज ऐल्बम' का अवॉर्ड जीता जो उनका दूसरा ग्रैमी है। रवीना टंडन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रिकी स्टेज पर स्टीवर्ट के पांव छूते दिखे। रवीना ने लिखा, "बहुत गर्व है। वह हमारी संस्कृति...को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले गए...गुरु को सम्मान दिया।"