भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने डच कंपनी प्रोसस के स्वामित्व वाले 'पेयू' द्वारा पेमेंट गेटवे बिलडेस्क के $4.7 अरब के अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है। इसे भारत के डिजिटल पेमेंट क्षेत्र का सबसे बड़ा अधिग्रहण कहा जा रहा है। इस अधिग्रहण की घोषणा अगस्त 2021 में की गई थी। इसके साथ ही पेयू अब 20+ देशों में सेवाएं देगा।