प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किए गए भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोष के 10,000 शब्दों में शाहरुख खान का भी नाम जुड़ गया है। शब्दकोष में कारपूलिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और अन्य शब्द भी शामिल हैं। 'शाहरुख खान' के इशारे के लिए दाहिने हाथ की उंगलियों को बंदूक की तरह बनाना होगा और दिल के ऊपर 2 बार टैप करना होगा।