भारतीय स्टार्टअप 'खेती' ने जीता प्रिंस विलियम अर्थशॉट प्राइज़, मिलेंगे £1 मिलियन
भारतीय स्टार्टअप 'खेती' दुनियाभर के उन 5 स्टार्टअप्स में शामिल हैं जिन्हें प्रिंस विलियम अर्थशॉट प्राइज़ का विजेता घोषित किया गया है। इन 5 में से प्रत्येक स्टार्टअप को £1 मिलियन मिलेंगे। कौशिक कप्पागंटुलु द्वारा शुरू किए इस स्टार्टअप 'खेती' ने 'ग्रीनहाउस-इन-ए-बॉक्स' विकसित किया है जो फसलों को खराब मौसम और कीटों से बचाने में किसानों की मदद करता है।