भारतीय-अमेरिकी परिवार ने अपने घर के बाहर लगवाई अमिताभ बच्चन की प्रतिमा
न्यू जर्सी (अमेरिका) के एडिसन शहर में एक भारतीय-अमेरिकी परिवार ने अपने घर के बाहर अभिनेता अमिताभ बच्चन की एक प्रतिमा लगवाई है। यह प्रतिमा राजस्थान में बनाई गई और फिर इसे अमेरिका भेजा गया व इस पूरे प्रोजेक्ट में परिवार ने $75,000 (तकरीबन ₹60 लाख) खर्च किए। इस प्रतिमा को लगाने के कार्यक्रम में करीब 600 लोग शामिल हुए।