भारी बारिश के बीच मुंबई में फुटबॉल खेलते दिखे कार्तिक आर्यन, ऐक्टर ने शेयर किया वीडियो
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने मुंबई (महाराष्ट्र) में भारी बारिश के बीच एक स्टेडियम में फुटबॉल खेलते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। कार्तिक ने लिखा, "बारिश और फुटबॉल...मेरी दो पसंदीदा चीज़ें एकसाथ।" गौरतलब है कि कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹230 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।