भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

गुजरात में रविवार को बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। दरअसल, शनिवार को 65-वर्षीय विजय रूपाणी के राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 59-वर्षीय पटेल को नया मुख्यमंत्री नामित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए।