घाटलोडिया (गुजरात) से बीजेपी विधायक भूपेंद्र पटेल राज्य के नए मुख्यमंत्री नामित किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान किया कि भूपेंद्र पटेल विधायक दल के नए नेता चुने गए हैं। गौरतलब है, विजय रूपाणी ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।