गुजरात का मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने रविवार को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत के पास पहुंचकर सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया। राज्यपाल ने बताया है कि उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और वह सोमवार को दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।