भूमि ने स्मृति के साथ शेयर की फोटो, महिलाओं व बच्चों के लिए उनके काम की तारीफ की

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। भूमि ने स्मृति की तारीफ करते हुए लिखा, "आपसे मिलकर अच्छा लगा। हमारे देश के बच्चों और हमारे जेंडर (महिलाओं) के उत्थान के लिए आप जो शानदार कार्य कर रही हैं उसके लिए आपको और ताकत मिले 🙏🧡।"