'भोपाली मतलब होमोसेक्शुअल' कहने को लेकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ 'भोपाली का मतलब होमोसेक्शुअल (समलैंगिक) होता है' बयान को लेकर मुंबई के वर्सोवा में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। गौरतलब है, अग्निहोत्री का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह बोल रहे हैं, "मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ...लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं…किसी को बोलो वह भोपाली है…उसका मतलब…होता है कि वह होमोसेक्शुअल है।"