भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु हुए अरेस्ट
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ब्यूरो का इस्तेमाल कर रही है। भूषण पर खाद्यान्न की ढुलाई के लिए ठेका देने में कथित अनियमितताओं का आरोप है।