भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर चुके गोवा के पूर्व डिप्टी सीएम दयानंद ‘आप’ में शामिल

गोवा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दयानंद नारवेकर आम आदमी पार्टी 'आप' में शामिल हो गए हैं। गोवा क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके नारवेकर पर उनके कार्यकाल के दौरान 2002 में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। 'आप' में शामिल होते वक्त उन्होंने कहा, "कई पार्टियों से ऑफर मिला था लेकिन मैंने तय किया कि वही पार्टी चुनूंगा जो भ्रष्टाचारी ना हो।"