भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गोवा के पूर्व सीएम फालेयरो ने मांगा सीएम सावंत का इस्तीफा

टीएमसी नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईज़िन्हो फालेयरो ने राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई से कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के इस्तीफे और उच्च-स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। दरअसल, गोवा के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है, "जब मैं गोवा का राज्यपाल था तब सरकार जो कुछ संभाल रही थी, सभी में भ्रष्टाचार था।"