भ्रष्टाचार के केस में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह को कोर्ट ने एसीबी की 4 दिन की रिमांड पर भेजा
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली की एक कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। एसीबी ने कोर्ट से 14 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की थी। कोर्ट में पेशी से पहले अमानतुल्लाह ने कहा था कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है।